Tuesday, October 20th, 2026

मौनी ने गोवा की तस्वीरों से इंटरनेट पर तहलका मचाया


टीवी से बॉलीवुड में अपनी जगह बना चुकी एक्ट्रेस मौनी रॉय अपनी चार्मिंग पर्सनालिटी के लिए जानी जाती हैं। मोनी हमेशा ही अपने बोल्ड लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। मौनी को जब भी समय मिलता है तब वह मी टाइम स्पैंड करने के लिए कही ना कही वेकेशन पर निकल जाती हैं। मौनी इन दिनों गोवा में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। इस वेकेशन दौरान की तस्वीरें मौनी इंस्टा पर शेयर कर रही हैं। हाल ही में मौनी ने अपनी कुछ तस्वीरों से इंटरनेट पर तहलका मचाया हुआ है। मोहतरमा ने अपनी जो तस्वीरें शेयर की हैं उसे देख आप भी यही कहेंगे कि गोवा में गर्मी यूं ही नहीं बढ़ रही है। इन तस्वीरों में मौनी ब्लैक कलर की मोनकनी में नजर आ रही हैं। मौनी कैमरे के सामने कातिलाना अंदाज में पोज दे रही हैं। इन तस्वीरों को देख कर कहना गलत नहीं होगा कि मौनी हर बार ये साबित करती हैं उनकी बॉडी इन आउटफिट्स के लिए एकदम परेफेक्ट हैं।  इन तस्वीरों को शेयर कर मौनी ने लिखा-फोरएवर द बुकमार्क इन माय बुक्स!!!!' मौनी की इन तस्वीरों पर फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो मौनी रणबीर कपूर आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन के के साथ ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाली हैं। फिल्म का निर्देशन रणबीर के बेस्ट फ्रेंड अयान मुखर्जी ने किया है।

 

Source : Agency

पाठको की राय